फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: DGP Dilbag Singh press conference

जम्मू कश्मीर: आतंक का सरगना ललहारी ढेर, घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया

Wed, 23 Oct 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: DGP Dilbag Singh press conference
आतंकी हामिद ललहारी - फोटो : फाइल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने हामिद ललहारी को सेना ने मार गिराया है। ललहारी जाकिर मूसा के बाद घाटी में सक्रिय हुआ था। अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्राल में हामिद ललहारी के अलावा जैश से जुड़े नावीद टाक और जुनैद भट्ट भी मारे गए हैं। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी। मुठभेड़ में जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैश अब हिजबुल और लश्कर के साथ मिल गया है। आतंकी नौजवानों को बरगला रहे हैं। डीजीपी ने नौजवानों को सलाह दी कि आतंक नहीं अमन के रास्ते पर चलें। हथियार उठाया तो मौत की सजा मिलेगी। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब हालत सामान्य हैं, बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। प्रदेश में अब शांति का माहौल है। 

आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। 

इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था, जो जाकिर मूसा के बाद संगठन का नया मुखिया बनाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed