फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Delimitation Commission will hold meeting with the leaders of the state in New Delhi, not in the state

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश नहीं, नई दिल्ली में परिसीमन आयोग करेगा प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक

Fri, 02 Jul 2021 05:40 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 02 Jul 2021 05:40 PM IST
सार

सात और आठ जून को श्रीनगर, अनंतनाग, किश्तवाड़ का दौरा करेंगे आयोग के सदस्य। नौ जून को प्रदेश के उपायुक्तों से बैठक का कार्यक्रम।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Delimitation Commission will hold meeting with the leaders of the state in New Delhi, not in the state
Delimitation Commission meeting - फोटो : ANI

विस्तार

परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों से नई दिल्ली में छह जून को बैठक करेगा। इसके लिए एक से दो दिनों में सभी प्रमुख दलों को निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं, आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रिटायर्ड रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में आयोग का दल सात से नौ जून तक जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आयोग ने काफी मंथन के बाद नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। छह जून को होने वाली बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख दलों को बुलाया जाएगा। राजनीतिक दलों से जम्मू-कश्मीर में बैठक होने पर कई दल इसको अलग ही रंग दे सकते थे। ऐसे में नई दिल्ली में बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर का बशीर निकला बेगुनाह, 11 साल जेल के बाद लौटा घर, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से बैठक के बाद सात और आठ जून को आयोग की अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ श्रीनगर, अनंतनाग और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ का दौरा करेंगी। इस दौरान डीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के अलावा स्थानीय निकाय के पार्षद भी आयोग के समक्ष अपना पक्ष रख पाएंगे। नौ जून को परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगा। छह जून को राज्य चुनाव अधिकारी को भी नई दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed