{"_id":"606838aaed20f6655c77d68a","slug":"jammu-and-kashmir-ddc-chairman-vice-president-is-waiting-for-warrant-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वारंट ऑफ प्रेजिडेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं डीडीसी अघ्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वारंट ऑफ प्रेजिडेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं डीडीसी अघ्यक्ष-उपाध्यक्ष
Sat, 03 Apr 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषदों के सभी बीस जिलों के सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों को वारंट ऑफ प्रेजिडेंस के जारी होने का बेसब्री से इंतजार हैं। 13 मार्च 2020 को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला विकास परिषदों के अध्यक्षों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही नए सिरे से सरकार वारंट ऑफ प्रेजिडेंस जारी करेगी।
विज्ञापन
नाम न छापने की तर्ज पर जिला विकास परिषदों के अध्यक्षों ने बताया कि उपराज्यपाल ने दस दिनों में वारंट ऑफ प्रेजिडेंस जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन बीस दिन होने के बावजूद भी अभी भी वह इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि सरकार की तरफ से पहले जारी किए गए वारंट ऑफ प्रेजिडेंस पर जिला विकास परिषदों के सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्सक्षों ने आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया था और सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा नहीं लिया था। वारंट ऑफ प्रेजिडेंस में जिला विकास परिषद के सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों को आपत्ति थी कि उनको पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
कोविड मामलों में बढ़ोतरी से प्रशिक्षण दौरों का सिलसिला भी ठंडा पड़ा
प्रदेश में कोविड मामलों में प्रति दिन के साथ होती जा रही बढ़ोतरी से थ्री टियर पंचायती राज व्यवसथा के तहत चुने हुए प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण दौरों पर भेजना का काम भी ठंडा पड़ गया हैं।
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें