फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Daily 25 thousand devotees are attending Maa Vaishno Darbar

जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो दरबार में रोजाना 25 हजार श्रद्धालु लगा रहे हाजिरी, हेलिकॉप्टर-बैटरी कार सेवा सुचारु

Sun, 30 Apr 2023 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:28 PM IST
सार

वैष्णो देवी में मौसम साफ होने से हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा जारी रही। शनिवार को 25 हजार भक्त भवन की तरफ रवाना हुए। रविवार को भी 20 हजार लोग पंजीकरण करवा चुके थे

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Daily 25 thousand devotees are attending Maa Vaishno Darbar
वैष्णो देवी भवन की तरफ जाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मनगरी में सप्ताहांत को छोड़कर करीब 25 हजार श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। सप्ताहांत में श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25177 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे।

विज्ञापन


शनिवार को शाम सात बजे तक 25 हजार 228 श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। रविवार को भी 20 हजार लोग पंजीकरण करवा चुके थे अभी पंजीकरण कक्ष बंद होने में टाइम बाकी है। मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं को हेलिकाप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा लगातार मिल रही है।

विज्ञापन

गांव बढ़ियाल ब्राह्मणा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

आरएस पुरा के गांव बढ़ियाल ब्राह्मणा में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बलबीर दास ने भगवान की अद्भुत लीलाओं का वर्णन कर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। सात दिनों से गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान भक्तजनों ने भजन कीर्तन का पूरा आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कथावाचक ने कहा कि जिस किसी स्थान पर भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, वहां भगवान की अपार कृपा रहती है। सनातन धर्म का उत्थान करने के लिए हर वर्ग के लोगों को इसका प्रचार करना चाहिए। आज दुनिया में दूसरे देश भी सनातन धर्म को अपना रहे हैं।

भारत देश ऋषि मुनियों की भूमि है। यहां भगवान हर किसी के दुख हर लेते हैं। सच्चे मन से भगवान की आराधना करने वाले प्राणी सदा सुखी रहते हैं। दोपहर में आरती के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।


सरपंच बिन्नी शर्मा की अध्यक्षता में भागवत कथा के लिए गठित कमेटी की ओर से सात दिन तक गांव में भागवत कथा के दौरान सहयोग करने वाले सभी भक्तजनों का आभार जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed