फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Corona, Bahu-Mahamaya ropeway

जम्मू-कश्मीरः बाहु-महामाया रोप-वे पर कोरोना का साया, पार्क खोलने की अनुमति न मिलने से बढ़ा इंतजार

Fri, 04 Sep 2020 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Corona, Bahu-Mahamaya ropeway
बाहु-महामाया रोप-वे - फोटो : अमर उजाला

जम्मू रोप-वे प्रोजेक्ट पर कोरोना महामारी का साया पड़ गया है। पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने 27 जुलाई को सेक्शन-2 में बाहु-महामाया रोप-वे लोगों को समर्पित किया था। इसमें पहले 15 दिन लोगों को नि:शुल्क सेवा देने की घोषणा की थी। मगर अनलॉक-4 में मनोरंजन पार्क के लिए कोई अनुमति न मिलने से अभी लोगों को रोप-वे के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, सेक्शन-1 में पीरखो-महामाया रोपवे को नवंबर तक शुरू करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


सेक्शन-2 में बाहु-महामाया रोप-वे बनकर तैयार है। इसमें लोगों के लिए रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं हैं। मगर मनोरंजन पार्क श्रेणी में एसओपी जारी न होने के कारण रोप-वे शुरू नहीं किया जा सका। सेक्शन-2 बाहु-महामाया रोप-वे में 474 मीटर और सेक्शन-1 में महामाया-पीरखो 1180 मीटर (1.12 किमी.) रोपवे का निर्माण किया गया है। इसमें सेक्शन-2 में 2 और सेक्शन-1 में 7 टावर हैं।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर से 400 मीटर की दूरी पर स्थित बाहु-महामाया रोपवे में 6 और पीरखो-महामाया रोपवे में 14 केबिन लगाए गए हैं। इसमें प्रत्येक केबिन में एक वक्त में सिर्फ छह लोग बैठ सकते हैं। हालांकि कोरोना महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए इसमें सीमित लोगों को ही बैठने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में तीस साल बाद शुरू हो रहे रोप-वे प्रोजेक्ट पर 75 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलेगा। वहीं, सेक्शन-1 में पीरखो-महामाया रोप-वे अंतिम चरण में है, जिसे अक्तूबर के आखिर या नवंबर में शुरू किया जा सकता है। देश में अनलॉक प्रक्रिया की नई गाइडलाइन के तहत जल्द रोप-वे के शुरू होने की उम्मीद है। इसमें प्रदेश के सभी रोप-वे शुरू हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed