फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir constable Javaid Ahmad Dar Shirtless photo viral on social media

कश्मीर: दहशत फैला रहे आतंकी, औरंगजेब के बाद कांस्टेबल जावेद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir constable Javaid Ahmad Dar Shirtless photo viral on social media
जावेद अहमद डार
कश्मीर के शोपियां से अपहृत पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह सात बजे उसका शव कुलगाम क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। आतंकियों ने पुलिसकर्मी के सिर पर गोली मारी थी। आतंकियों ने पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसके कपडे़ उतारे गए हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों ने अपहरण के बाद पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल की। इसमें उसके तन पर कपड़े नहीं हैं। लेकिन एसएसपी शोपियां चंदीप चौधरी का कहना है कि उनके पास अभी तक इस बारे में कोई वीडियो या फिर फोटो नहीं आया है।
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन ने इस घटना अंजाम देने का दावा किया है। ठीक इसी तरह 22 दिन पहले ही आतंकियों ने ईद पर घर छुट्टी जा रहे सेना के जवान औरंगजेब का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शोपियां का रहने वाला जावेद अहमद डार वीरवार शाम को मां के लिए दवा लेने बाहर गया था। चार आतंकियों ने हवा में फायर करते हुए उसका अपहरण कर लिया। फिर उसे कार में डालकर ले गए थे। 
 

Jammu and kashmir constable Javaid Ahmad Dar Shirtless photo viral on social media
जावेद डार के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह उसका शव कुलगाम से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित किया गया। उसे शोपियां जिला पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

जावेद शोपयां के पूर्व एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा के साथ अटैच था। बताया गया है कि वह एसएसपी का आपरेटर रह चुका है। शोपियां में आतंकियों के खिलाफ काफी आपरेशन हुए है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने उन्हीं आपरेशनों का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की है। 

क्योंकि जिला चीफ के साथ तैनात रहते हुए वह काफी आपरेशनों में शामिल रहा है। इस हत्या के पीछे हिजबुल का हाथ बताया गया है। अपने खिलाफ आपरेशनों से बौखलाए आतंकियों ने ऐसा किया है।

Jammu and kashmir constable Javaid Ahmad Dar Shirtless photo viral on social media
जावेद डार के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पूरे इलाके में छाया मातम
जावेद की मौत की खबर इलाके में फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। भारी संख्या में लोग उसके घर पहुंचना शुरू हो गए। मौत की खबर सुनने के बाद जावेद के बुजुर्ग माता पिता, भाई और बहनों का बुरा हाल था।

वो रोते बिलखते केवल एक ही सवाल पूछते दिखे कि आखिर जावेद का क्या कसूर था जो उसे इतनी बेरहमी से मारा गया। उसके घर पर मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि वह मां से मिलने छुट्टी आया था, क्योंकि उसकी मां को हज पर जाना था। 

अपहरण कर हत्या करने का ट्रेंड
बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने 14 जून को सेना के जवान औरंगजेव का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। दस मई 2017 को सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल फयाज अहमद का अपहरण कर हत्या की गई। इसी साल पुलिस के डीएसपी की मस्जिद के बाहर हत्या की गई। जून माह में बीएसएफ के जवान का अपहरण कर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed