फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Committee constituted for the issue of land allotment of blind girls school

जम्मू-कश्मीर: दृष्टिहीन लड़कियों के स्कूल के भूमि आवंटन मामले के लिए समिति गठित

Sat, 11 Sep 2021 07:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 11 Sep 2021 07:48 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, आयुक्त सचिव समाज कल्याण और जेडीए वीसी को बनाया सदस्य।  दृष्टिहीन लड़कियों के स्कूल में पचास लड़कियों पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Committee constituted for the issue of land allotment of blind girls school
हाईकोर्ट

विस्तार

हाईकोर्ट के जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर ने दृष्टिहीन लड़कियों के लिए लुइस ब्रेल मेमोरियल स्कूल रूपनगर द्वारा भूमि आवंटन मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए समिति का गठन किया है। यह समिति मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव, जेडीए के वीसी की सदस्यता के साथ काम करते हुए इस मामले का निपटारा करेगी।

विज्ञापन


इस मामले में याचिका नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा दायर की गई है, जिसकी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक शाखा है। यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत एक पंजीकृत सोसायटी है। सोसायटी रूप नगर कॉलोनी में दृष्टिहीन लड़कियों के लिए एक स्कूल चलाती है।
विज्ञापन


उक्त विद्यालय का निर्माण लगभग दो कनाल भूमि पर किया गया है। यहां पर पचास लड़कियों पढ़ाई कर रही हैं। इसमें आवासीय क्वार्टर और छात्रावास के साथ-साथ क्लास रूम भी हैं। न्यायमूर्ति ठाकुर ने आगे कहा कि तस्वीरों से जो रिट याचिका के साथ संलग्न की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पांच बड़ी खबरें: अल्ताफ बुखारी बोले गिरगिट की तरह रंग बदलता है गुपकार गठबंधन, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने

यह देखा जा सकता है कि जम्मू नगर निगम निर्माण की प्रक्रिया में है। तस्वीरों से यह भी स्पष्ट है कि मौजूदा भवन भीड़भाड़ वाला प्रतीत होता है। जिससे उक्त संस्थान में रखे गए बच्चों के आवागमन के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed