फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Colleges and universities of the state will open from August 2, the government has not issued any order

जम्मू-कश्मीर: 2 अगस्त से खुलेंगे प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालय, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी

Sat, 31 Jul 2021 12:23 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 12:23 AM IST
सार

विद्यार्थियों को कक्षाओं में शामिल होने का सरकार ने नहीं दिया आदेश।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Colleges and universities of the state will open from August 2, the government has not issued any order
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 2 अगस्त से स्टाफ का आना जाना शुरू हो जाएगा। लेकिन, संस्थानों में विद्यार्थियों को कक्षाओं में पढ़ाने का सरकार ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। कक्षाएं, परीक्षाएं, कार्यशालाएं, इत्यादि गतिविधियां संस्थानों में ऑनलाइन चल रही हैं।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद किया गया था। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। स्टाफ रोस्टर पर काम कर रहा था। लेकिन, अब 2 अगस्त से स्टाफ संस्थानों में जाकर नियमित रूप से काम करेगा। शोधार्थी भी अनिवार्य काम से संस्थान में जा सकेंगे। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्र भी प्रयोगशाला कार्य से संस्थानों में जा सकेंगे।
विज्ञापन


क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बेचन लाल ने बताया कि फिलहाल कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। यूजीसी के निर्देशानुसार 2 अगस्त से सत्र ऑनलाइन ही शुरू किया जाएगा। अब तक विद्यार्थियों को कॉलेजों में बुलाने का सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं हुआ है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. अशोक अइमा ने कहा कि अभी मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड नियमों पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से तीसरी लहर का खतरा


शोधार्थी जरूरी काम से विश्वविद्यालय में आ रहे हैं। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में बुलाने की कोई तैयारी नहीं है। अगस्त के बाद कोरोना की स्थिति के अनुसार विवि खोलने पर फैसला लिया जाएगा। कृषि विज्ञान विवि के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा, रजिस्ट्रार जगपाल शर्मा और डीन एकेडमिक अफेयर्स बिक्रम सिंह ने बताया कि ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया जारी है।

इसके लिए इक्का दुक्का छात्र विवि में आते हैं। शोधार्थी भी महत्वपूर्ण काम से आते हैं। जम्मू विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल ने बताया कि 2 अगस्त से छात्रों को विवि में बुलाने संबंधी विभागाध्यक्षों की विवि के अधिकारियों के साथ कोई बैठक नहीं हुई है। उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश जारी होने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed