फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir cm mehbooba mufti says militants and forces victimising each others families

मुफ्ती का विवादित बयान, कहा- 'आतंकी और फोर्स एक दूसरे के परिवार को कर रहे प्रताड़ित'

Fri, 31 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir cm mehbooba mufti says militants and forces victimising each others families
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान दिया है। मुफ्ती ने कहा है कि आतंकी और फोर्स एक दूसरे के परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती की ओर से आए इस बयान से विवाद भड़कने की आशंका है, जिसमें उन्होंने आतंकियों और सुरक्षाबलों को एक ही कतार में रख कर तुलना कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के तीन जिलों कुलगाम, अनंतनाग व पुलवामा से आतंकियों ने गुरुवार से अब तक पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों का अपहरण कर लिया। इनमें एक डीएसपी व एक एसएचओ का भाई है।


पिछले 48 घंटे में पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के अपहरण होने के बाद पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीजीपी डॉ. एसपी वैद का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

आतंकियों ने पहले ही दी थी ये धमकी

आतंकियों ने पहले भी धमकी दी थी कि यदि उनके परिवार वालों के साथ ज्यादती की गई तो सुरक्षाबलों के परिवार भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। गुरुवार को आतंकी रियाज नायकू के पिता को पूछताछ के लिए उठाए जाने, दो आतंकियों के घर जलाए जाने और आतंकी सैयद सलाहुदीन के दूसरे बेटे को एनआईए की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद अपहरण की घटनाएं सामने आई हैं।

माना जा रहा है कि परिवार वालों के साथ सुरक्षा बलों की ओर से सख्ती किए जाने पर बौखलाए आतंकियों ने अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया। 
 

गुरुवार को पहले तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण की बात सामने आई। फिर यह संख्या बढ़कर पांच हुई और देर रात तक नौ हो गई थी। आज फिर से दो लोगों के अपहरण की खबर आई। जिनका अपहरण हुआ है।

-अदनान अशरफ शाह, भतीजा- मोहम्मद सैयद शाह ( डीएसपी, साउथ कश्मीर)
-गौहर अहमद, भाई- डीएसपी एज़ाज
-आरिफ अहमद संकार, भाई- एसएचओ नजीर अहमद 
-फैजान अहमद मकरू, बेटा- बशीर अहमद मकरू
-जुबैर अहमद भट, बेटा- पुलिसकर्मी मोहम्मद मकबूल भट
-सुमर अहमद राथर, बेटा- अब्दुल सलाम राथर 
-पुलवामा से एक पुलिसवाले के भाई को अगवा किया गया
-पुलिसवाले के बेटे को काकापोरा से
-त्राल से भी एक पुलिसवाले के बेटे को अगवा किया गया
-नसीर अहमद मीर, बेटा- पुलिसकर्मी गुलाम हसन मीर 

अगवा पुलिसकर्मी के बेटे का सुराग नहीं

पुलवामा जिले के त्राल से बुधवार को अगवा किए गए पुलिसकर्मी के बेटे का फिलहाल सुराग नहीं लग पाया है। सुरक्षा बलों की ओर से सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed