{"_id":"5ac318814f1c1bd9618b537d","slug":"jammu-and-kashmir-ceasefire-violation-in-krishna-ghati-sector-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बौखलाए पाक ने कृष्णा घाटी सेक्टर में की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बौखलाए पाक ने कृष्णा घाटी सेक्टर में की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, 4 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार की सुबह जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नापाक हरकत को अंजाम देते हुए भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। गोलाबारी में भारतीय सेना की 4 मराठालाई रेजीमेंट के चार अधिकारियों सहित पांच जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें तत्काल सेना के हेलीकाप्टर से उधमपुर सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया। जहां एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से शहीद जवान की पहचान सिपाही मुस्तापुरे शुभम सूर्यकांत (20) निवासी गांव कोरेनवाड़ी चतोरी जिला प्रभानी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि घायलों की पहचान लेफ्टिनेंट कलमपुत्ती भार्गव (23), नायब सुबेदार महालय विकास मोतीलाल (43), सुबेदार सकुंदे समीर काशीनाथ (37) और नायक धूमल संदीप (35) सभी निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानियों ने सुबह करीब सात बजे अचानक जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हाल ही में तैनात हुई भारतीय सेना की 4 मराठालाई की चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी, जिसके चलते दोनों तरफ से दिन भर रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही।
इस दौरान पाक सेना द्वारा दागा गया एक मोर्टार अग्रिम चौकी में आ गिरा, जिससे उसमें मौजूद सेना के चार अधिकारी व एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए घायलों को निकालकर अपने मुख्यालय पहुंचाया।
यहां से करीब नौ बजे सभी घायलों को सेना के हेलिकाप्टर से उधमपुर भेज दिया गया। उधर, पाक सेना की इस गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। उधर, गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।