{"_id":"5bf66d97bdec22694123e11d","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-core-group-emergency-meeting-taken-by-ravindra-raina","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी जम्मू-कश्मीर की बैठक
- फोटो : ANI
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। पीडीपी की अगुवाई में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के राज्य में गठबंधन सरकार के गठन को लिखी चिट्ठी से लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के विधानसभा भंग करने के फैसले से राज्य की राजनीति में आए बदलाव पर बैठक में चर्चा होगी।
भाजपा कोर ग्रुप में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र के अलावा महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी शामिल हैं।
विज्ञापन
लद्दाख से थुपस्टान छिवांग भी भाजपा कोर ग्रुप में हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

Jammu and Kashmir: Meeting of BJP Core group over dissolution of J&K assembly underway in Jammu. BJP State president Ravinder Raina & former J&K Deputy CM Nirmal Singh present pic.twitter.com/1Mk7caWSJD
— ANI (@ANI) November 22, 2018
विज्ञापन
लद्दाख से थुपस्टान छिवांग भी भाजपा कोर ग्रुप में हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।
Trending Videos
सरकार बनाने के लिए अपनाए जा रहे अवैध तरीके: पैथर्स
पैंथर्स पार्टी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए अवैध तरीके अपनाए जाने का आरोप जड़ा। बैक डोर चैनल के जरिये हार्स ट्रेडिंग की कोशिशों की भी उसने मुखालफत की। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला फूंक उस पर अवसरवादी गठबंधन को बढ़ावा देने का आरोप भी जड़ा।
पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने सभी नियम-कानूनों को ताक पर रखकर विधानसभा को पांच महीने से अधिक निलंबित रखे जाने का भी विरोध जताया। इसे प्रक्रिया के विपरीत करार दिया। कहा कि जिन तरीकों को अपनाकर राज्य में सरकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है
पैंथर्स उसका विरोध करती है। उन्होंने विधानसभा भंग कर तुरंत चुनाव कराए जाने की मांग दोहराई। इस अवसर पर पैंथर्स पदाधिकारी राजेश पड़गोत्रा, गगन प्रताप सिंह, राजीव महाजन, केके शर्मा, उदयवीर संब्याल मौजूद रहे।