{"_id":"611e1a0a7f31621e152e7ad1","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-claimed-that-we-contacted-police-for-safety-of-javed-who-was-killed-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का दावा: कुलगाम में मारे गए जावेद की सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का दावा: कुलगाम में मारे गए जावेद की सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया था
Thu, 19 Aug 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:14 PM IST
सार
भाजपा के कुलगाम जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन खान ने दावा किया कि उन्होंने 10 अगस्त को कुलगाम के उपायुक्त से मुलाकात कर जिले में 30 पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के बारे में पार्टी के लेटरहेड पर उन्हें जानकारी दी थी। इस पत्र में डार का नाम पांचवें स्थान पर था। इसे व्हाट्सएप के माध्यम से एसएसपी कुलगाम को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
जावेद अहदम डार के घर पहुंचे अल्ताफ ठाकुर और निर्मल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर भाजपा ने कुलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता जावेद अहदम डार की सुरक्षा को लेकर पुलिस के इस दावे का विरोध किया है कि सुरक्षा के मुद्दे पर किसी ने संपर्क नहीं किया था।
विज्ञापन
भाजपा के कुलगाम जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन खान ने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था, लेकिन डार उन लोगों में शामिल थे जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी। उन्होंने मांग की कि एलजी प्रशासन को 48 घंटे के भीतर मामले की जांच करनी चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। पिछले दो वर्षों के दौरान सिर्फ कुलगाम जिले में नौ पार्टी कार्यकर्ता मारे गए हैं।
विज्ञापन
अल्ताफ ठाकुर और निर्मल सिंह पहुंचे कार्यकर्ता के घर
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेके के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ कुलगाम के होमशालीबाग इलाके के ब्रासील गांव में मंगलवार को मारे गए पार्टी कार्यकर्ता के घर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने जावेद की हत्या पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जल्दी करो ये आखरी घड़ी है: मौत से पहले खुद ऐसे गिड़गिड़ाते हैं युवाओं को जन्नत के ख्वाब दिखाने वाले आतंकी