{"_id":"6157fd278ebc3e627031c981","slug":"jammu-and-kashmir-beating-the-retreat-ceremony-will-be-held-every-saturday-sunday-in-suchetgarh-on-the-lines-of-wagah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वाघा की तर्ज पर सुचेतगढ़ में अब हर सप्ताह होगी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वाघा की तर्ज पर सुचेतगढ़ में अब हर सप्ताह होगी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी
Sat, 02 Oct 2021 12:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:03 PM IST
सार
गांधी जयंती पर आज एलजी सिन्हा करेंगे उद्घाटन, डुग्गर संस्कृति की छटा बिखरेगी।भारत माता की जय से गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय सीमा।
विज्ञापन
सुचेतगढ़ बार्डर, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुचेतगढ़ स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर अब हर शनिवार और रविवार को वाघा बॉर्डर की तर्ज पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे। इस समारोह को बॉर्डर पर्यटन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 36वीं बटालियन इन ऐतिहासिक पलों की गवाह होगी। समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डुग्गर और लोक संस्कृति की छटा बिखेरी जाएगी।
समारोह के लिए ऑक्ट्राय पोस्ट को सजाया गया है। समारोह शनिवार शाम 5 बजे शुरू होगा और शाम 7 बजे तक चलेगा। ऑक्ट्राय पोस्ट अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिल्कुल सटी हुई है। पिछले लंबे समय से संघर्ष विराम के चलते सीमा पर शांति बनी हुई है, इसे बॉर्डर पर्यटन के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हिस्सा होंगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बनेगा देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र, इस संस्थान से सीधा जुड़ेंगे दस हजार किसान
विज्ञापन
ठंड के मौसम में बदल सकता है समय
बीएसएफ के पीआरओ एसपीएस संधू ने बताया कि हर हफ्ते शनिवार और रविवार को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। यह लगभग शाम 5 बजे ही आयोजित की जाएगी, लेकिन सर्दियों में समय में बदलाव किया जा सकता है।