फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir BDC election: 1065 candidates left in the fray, 27 elected unopposed

जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव: मैदान में बचे 1065 उम्मीदवार, 27 निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 13 Oct 2019 12:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 13 Oct 2019 12:12 AM IST
सार

  • 853 निर्दल तथा 229 दलीय आधार पर लड़ रहे चुनाव
  • आतंकवाद को ठेंगा दिखा कुपवाड़ा में सबसे अधिक उम्मीदवार
  • दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों में 88 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

विज्ञापन
Jammu and Kashmir BDC election: 1065 candidates left in the fray, 27 elected unopposed
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) अध्यक्ष पद के लिए 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में 1065 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद 27 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें से 853 निर्दल तथा 239 दलीय आधार पर हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में भी चुनाव को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। सीमांत जिले कुपवाड़ा व बारामुला में जम्मू संभाग के किसी भी जिले से अधिक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के चारों जिलों में 88 प्रत्याशी हैं। कुपवाड़ा में सबसे अधिक 101 तो शोपियां में सबसे कम चार प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रत्याशियों की अधिकृत जानकारी दी गई। इसके अनुसार कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में 101, बारामुला में 90, बांदीपोरा 36, गांदरबल 28, श्रीनगर 5, बडगाम 58, पुलवामा 11, शोपियां 4, कुलगाम 18 व अनंतनाग में 55 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख संभाग के लेह में 36 व कारगिल में 38 प्रत्याशी हैं। जम्मू संभाग के डोडा में 74, किश्तवाड़ 44, रामबन 43, रियासी 39, उधमपुर 58, कठुआ 72, सांबा 36, जम्मू 82, राजोरी 76 और पुंछ में 61 उम्मीदवार हैं। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सलगोत्रा के अनुसार चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। सभी जिलों में अफसरों को चुनाव सकुशल संपन्न कराने की हिदायत दी गई है।   

शोपियां में सर्वाधिक निर्विरोध निर्वाचन
कश्मीर संभाग में निर्विरोध चुने जाने वालों की संख्या भी जम्मू संभाग से अधिक है। कुपवाड़ा में एक, बारामुला में चार, बांदीपोरा में दो, गांदरबल में एक, श्रीनगर में एक, बडगाम में तीन, पुलवामा में चार, शोपियां में छह, अनंतनाग में दो, लेह में एक, किश्तवाड़ में एक, और कठुआ में एक प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। 

मतदान सुबह नौ से एक बजे तक
बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे मतगणना होगी। कुल 26,629 मतदाता हैं। इनमें 18316 पुरुष व 8313 महिला हैं। 

1382 ने भरे थे नामांकन पत्र
बीडीसी अध्यक्ष पद के के लिए राज्य में कुल 1382 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इसमें जम्मू संभाग से 751, कश्मीर से 515 और लद्दाख से 116 से नामांकन पत्र भरे गए थे। नामांकन पत्रों की जांच 10 और नाम वापसी 11 को थी। 309 ब्लाक में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव होंगे। इन ब्लॉकों में से 48 एसटी ओपन, 21 एसटी महिला, 18 एससी ओपन और सात एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed