फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Avalanche threat in many districts, National Highway-44 closed

जम्मू-कश्मीरः कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 अवरुद्ध

Sat, 12 Dec 2020 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Avalanche threat in many districts, National Highway-44 closed
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। जवाहर सुरंग के दोनों किनारों पर बर्फ जमा होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 अवरुद्ध है। बर्फ को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


अगले चौबीस घंटे में रामबन, अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिला में मध्यम श्रेणी (येलो अलर्ट) खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिला पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम और कारगिल जिला में भी निम्न (येलो अलर्ट) श्रेणी के खतरे वाले हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को मौसम में सुधार होगा, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.2, बटोत में 12.2, कटड़ा में 18.9, भद्रवाह में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
लेह    माइनस 10.0
कारगिल  माइनस 6.6
गुलमर्ग    माइनस 5.2
पहलगाम   माइनस 0.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed