फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Army put up arms exhibition at Bhaderwah College

Army Weapon Exhibition: कॉलेज की छात्राएं पहले डरती थीं, प्रदर्शनी में हथियार उठा बोलीं - हम भी बनेंगी जांबाज

Mon, 07 Nov 2022 01:22 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, भद्रवाह
एजेंसी, भद्रवाह Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 01:22 AM IST
सार

डोडा जिले में जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस में सेना की ओर से आयोजित हथियारों की प्रदर्शनी में बारह कॉलेजों से आईं 275 छात्राएं अब सेना को कॅरिअर की तरह देख रही हैं। ठाठरी डिग्री कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका बानो ने कहा, पहली बार हथियारों को छूकर देखा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army put up arms exhibition at Bhaderwah College
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बंदूक व असलहों से डर लगता था। प्रदर्शनी में हथियारों को हाथ में उठाकर देखा तो सेना की वर्दी पहन जांबाज बनने का सपना संजो लिया। डोडा जिले में जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस में सेना की ओर से आयोजित हथियारों की प्रदर्शनी में बारह कॉलेजों से आईं 275 छात्राएं अब सेना को कॅरिअर की तरह देख रही हैं।

विज्ञापन


ठाठरी डिग्री कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका बानो ने कहा, पहली बार हथियारों को छूकर देखा। अब मेरे लिए सेना ज्वाइन कर देश सेवा ही सपना है। इसी तरह से चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़, रामबन के अलावा उधमपुर, राजोरी, पुंछ और जम्मू से पहुंचीं छात्राएं भी उत्साहित और रोमांचित नजर आईं।
विज्ञापन


छात्रु कॉलेज की छात्रा 18 वर्षीय रिफत अमीन ने कहा, मैं हथियाराें के जिक्र से भी डरती थी। यहां हथियार उठाकर देखने से नजरिया बदल गया। यहां आकर पता चला कि महिलाएं भी सेना में भर्ती हो सकती हैं। प्रदर्शनी का मंच प्रेरणा बना है और भविष्य में वह सेना में भर्ती होना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू के परेड कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा अशिता ने कहा, सेना की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, व्याख्यान से विद्यार्थियों को सेना ज्वाइन करने के लिए प्रेरित कर रहे चार राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल रजत परमार ने कहा, दूरदराज क्षेत्र की छात्राओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।


उन्होंने यह जानने में खास रुचि दिखाई कि दुश्मन के खिलाफ हथियारों को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। भद्रवाह कैंपस के अकादमिक समन्वयक डॉ. कुलजीत सिंह ने कहा, छात्रु, रामनगर, खिलोतरां और ठाठरी से आईं छात्राओं ने हथियारों की प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed