{"_id":"623991fae8bf8863856b41da","slug":"jammu-and-kashmir-an-incident-of-firing-reported-in-zoonimar-area-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के जूनीमार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी और आतंकी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के जूनीमार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी और आतंकी घायल
Tue, 22 Mar 2022 02:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:53 PM IST
सार
मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक आतंकी घायल हुआ है। आतंकी जहां फरार होने में कामयाब हो गया, वहीं पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में फायरिंग
विस्तार
मध्य कश्मीर के श्रीनगर के जूनीमार इलाके के पास मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आतंकवादी भी घायल हुआ है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले आतंकियों ने सोमवार शाम को कश्मीर घाटी के बडगाम में एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य घटना में पुलवामा में एक बिहारी श्रमिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुरक्षाबलों ने दोनों स्थानों पर इलाके को घेरकर स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लिया है।
विज्ञापन