{"_id":"5f610404f68b566d3e718e98","slug":"jammu-and-kashmir-al-badr-and-hizbul-module-busted-five-helpers-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अल बद्र और हिजबुल के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अल बद्र और हिजबुल के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indian security forces
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में अल बद्र तथा हिजबुल मुजाहिदीन के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को सुरक्षा बलों ने पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। साथ ही आतंकी घटनाओं के लिए छह लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
गांदरबल पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए तीन मददगारों को पकड़ा। इनकी शिनाख्त वायिल वुडर गुटलिबाग के अरशद अहमद खान, बीहामा गांदरबल के माजिद रसूल राथर और मोहम्मद आसिफ नजार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि ये तीनों पाकिस्तान में बैठे आतंकी फै य्याज खान के संपर्क में हैं। चंहार गुटलिबाग के फैय्याज ने इन्हें गांदरबल इलाके में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य सौंपा है। इस सूचना के आधार पर गांदरबल पुलिस और सेना की 5 राष्ट्रीय राइफ ल्स ने सोमवार देर रात को छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ साथ तीन हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए। पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा उन्हें हिज़्ब में शामिल होने को कहा गया था। साथ ही गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों पर हमलों को अंजाम देने के निर्देश भी दिए गए थे।

वहीं अवंतीपोरा पुलिस द्वारा भी आतंकी संगठन अल-बद्र के दो समर्थकों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा लधू क्रासिंग पर स्कू टी सवार दो लोगों को रोका गया। वे शोपियां से र्ख्यू की ओर जा रहे थे।
तलाशी के दौरान उनके पास से 6 लाख की नकदी के अलावा आतंकी संगठन अल-बद्र से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। यह राशि संगठन के लिए आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए थी।
दोनों को गिरफ्तार करने के साथ साथ उनकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई। इनकी शिनाख्त अवंतीपोरा के गाड़िखाल के रईसुल हसन और डाडसारा के मुश्ताक अहमद मीर के तौर पर हुई है।
हंदवाड़ा से भी एक मददगार पकड़ा गया
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके से सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठनों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। निहामा गांव में कासो के दौरान इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसकी शिनाख्त शाहिद हसन डार के रूप में हुई है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।