फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Admission-rejection and fard will also be able to take online in the state, the government is going to start the facility soon

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दाखिल-खारिज और फर्द भी ऑनलाइन ले सकेंगे, सरकार जल्द शुरू करने जा रही है सुविधा

Mon, 27 Dec 2021 01:12 PM IST
विमल शर्मा एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार जमीन का रिकॉर्ड देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा जल्द शुरू करने जा रही है। पारदर्शिता लाने के लिए अपनी जमीन-अपनी निगरानी कार्यक्रम के तहत राजस्व विभाग रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Admission-rejection and fard will also be able to take online in the state, the government is going to start the facility soon
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में जमीन रिकॉर्ड देखने के साथ जल्द ही फर्द और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रति भी ऑनलाइन ली जा सकेगी। राजस्व विभाग संबंधित रिकॉर्ड को पूरी तरह से पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चला रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूरी ने बताया कि भूमि रिकॉर्ड को नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एनजीडीआरएस) के साथ लिंक किया जा रहा है। इससे एक ही पोर्टल पर राजस्व विभाग की दस्तावेज संबंधी सभी सेवाएं मिल जाएंगी। 
विज्ञापन


आयुक्त सचिव ने कहा कि नई व्यवस्था में प्रयास है कि आम लोगों को विभागीय कार्यालय में न आना पड़े। पारदर्शिता लाने के लिए अपनी जमीन अपनी निगरानी कार्यक्रम के तहत राजस्व विभाग रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही माह में चार लाख से ज्यादा लोगों ने रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखा है। अपनी तरह की पहली व्यवस्था में लोग पोर्टल पर लॉगिन कर जमाबंदी, गिरदावरी, दाखिल-खारिज और मुसावी को बिना पटवारी के पास जाए ही ऑनलाइन देख सकते हैं। 

 
मालिक को फोन पर मिलेगी सूचना
बिधूरी के अनुसार राजस्व विभाग का सारा रिकॉर्ड मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के साथ लिंक किया जा रहा है। इसके लिए लोग खुद आगे आएं। इस व्यवस्था के तहत भूमि मालिक को जमीन से जुड़े किसी भी समझौते अथवा खरीद-फरोख्त की सूचना तत्काल फोन पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed