{"_id":"606f39538ebc3e8d3b47f4b3","slug":"jammu-and-kashmir-administration-tightens-due-to-rising-cases-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन सख्त, मंडलायुक्त ने कहा- प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन सख्त, मंडलायुक्त ने कहा- प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें
Thu, 08 Apr 2021 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन भी सख्त हो गया है। मंडलायुक्त डॉ. गौरव लंगर ने कहा कि संभाग में कोविड मामले तेजी से बढ़ना सबके लिए चिंता का विषय है। अगर लापरवाही बढ़ेगी तो लॉकडाउन और पाबंदियां किसी के हित में नहीं होंगी। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। जनता के सहयोग से ही कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने लोगों से स्वास्थ्य निर्देशावली जिसमें मास्क पहनना व बार-बार हाथ को सैनिटाइज करने के अलावा 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। साथ ही सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने को कहा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि बिना किसी कारण के मूवमेंट भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा हालात के अनुसार प्रशासन जरूरी फैसले लेता रहेगा। हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि मंडलायुक्त ने कहा, अभी तक जम्मू कश्मीर प्रदेश ने कोविड मामले की रोकथाम के लिए देश में बेहतर कार्य किया है। यहां प्रवेश द्वार लखनपुर में पहुंचने पर सबका कोविड टेस्ट हो रहा है। रेलवे स्टेशन व जम्मू एयरपोर्ट पर भी अनिवार्य तौर पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था है। एंटीजन व आरटीसीपीआर दोनों तरह के टेस्ट हो रहे हैं। मामलों में तेजी के साथ ही टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है।
जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा कि जहां तक जम्मू जिले की बात है तो तेजी से यहां संक्रमण का फैलाव हो रहा है। हर किसी को सतर्क होने की जरूरत है। एक साल से देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। सबको पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा, मंडल व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। मास्क न पहनने वालों को जुर्माना किया जा रहा है। इसमें ओर तेजी लाई जाएगी।