फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir Accused in CRPF personnel killing case arrested

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Mar 2022 12:00 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार की रात छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका मददगार गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Jammu And Kashmir Accused in CRPF personnel killing case arrested
जवान मुख्तार अहमद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से हथियार (पिस्तौल) बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने लश्कर के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मामले के सिलसिले में एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने शनिवार की रात छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चेक छोटीपोरा गांव में शनिवार रात लगभग साढ़े सात बजे आतंकी आ धमके। उन्होंने छुट्टी पर घर आए जवान मुख्तार अहमद को निशाना बनाया। घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद परिवार वालों ने उन्हें शोपियां जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। 

13 दिन में सुरक्षा बलों के तीन जवानों की हत्या

पिछले 13 दिन में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के तीन जवानों की हत्या कर दी है। इससे पहले 28 फरवरी को श्रीनगर में नमाज पढ़कर घर लौट रहे एसीबी इंस्पेक्टर शेख फिरदौस को आतंकियों ने मस्जिद के बाहर गोली मारी थी। दस मार्च को बडगाम से तीन दिनों से लापता सेना के टेरिटोरियल आर्मी के जवान समीर अहमद मल्ला का शव सेब के बगीचे से बरामद किया गया। वह भी छुट्टी पर घर आए थे। 

श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के दौरान कथित पत्थरबाज को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाने वाले मेजर लीतुल गोगोई के समीर करीबी थे। श्रीनगर के एक होटल में लड़की के साथ पकड़े जाने पर कोर्ट मार्शल में समीर को जम्मू तैनाती दी गई थी। बताते हैं कि समीर ने अपने वाहन से लड़की को होटल में पहुंचाया था। अब 12 मार्च को शोपियां में सीआरपीएफ जवान की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed