फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: A new initiative of the institute for skill development of youth, thousands of youth will participate

जम्मू-कश्मीर: युवाओं के कौशल विकास के लिए संस्थान की एक नई पहल, हजारों युवा लेंगे भाग

Thu, 24 Jun 2021 11:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 11:35 PM IST
सार

भारतीय प्रबंधन संस्थान में 3 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: A new initiative of the institute for skill development of youth, thousands of youth will participate
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की वजह से शिक्षा संस्थानों के बंद होने के चलते भारतीय संस्थान प्रबंधन ने युवाओं के कौशल विकास के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत 3 जुलाई से 10 जुलाई तक 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के थमते ही युवाओं के लिए यह नया अनुभव होगा। इससे उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. बीएस शहे ने बताया कि युवाओं के विकास के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में तीन मॉडलों के बारे में युवाओं को जानकारी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि उद्देश्य की प्राप्ति, विश्व में व्यवसाय और भविष्य में रोजगार के अवसर कैसे प्राप्त करें। इससे युवा स्वरोजगार के काबिल ही नहीं, बल्कि दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रुचि सहगल ने बताया कि कार्यक्रम मेें भाग लेने के लिए युवा 30 जून तक निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण शुरू होते ही पहले दिन संस्थान को पांच हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इस कार्यक्रम का पूरा लाभ युवाओं को मिल सके, इसके लिए सरकार से गुजारिश की गई है कि कार्यक्रम को ऑफलाइन कराने की अनुमति दी जाए।

जेयू के विधि विभाग में लिखित परीक्षा 19 जुलाई को
जम्मू विश्वविद्यालय विधि विभाग के दो वर्षीय एलएलएम के रेगुलर कोर्स के लिए 19 जुलाई से ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इन 15 सीटों को भरने के लिए यह लिखित परीक्षा 28 जून को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित किया है। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. सिकेंद्र ने बताया कि छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed