जम्मू-कश्मीर: प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले, छवि को हैंडलूम जम्मू उप निदेशक का जिम्मा, पीयूष जेकेआरटीसी के महाप्रबंधक
प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला किया है। उधमपुर की उप जिला चुनाव अधिकारी छवि का तबादला कर उन्हें हैंडलूम जम्मू का उप निदेशक और कठुआ के डीपीओ पीयूष दोत्रा को जेकेआरटीसी जम्मू में महाप्रबंधक बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का वीरवार को तबादला किया है। उधमपुर की उप जिला चुनाव अधिकारी छवि का तबादला कर उन्हें हैंडलूम जम्मू का उप निदेशक और कठुआ के डीपीओ पीयूष दोत्रा को जेकेआरटीसी जम्मू में महाप्रबंधक बनाया गया है। वेज इंप्लायमेंट डोडा के परियोजना अधिकारी मोहम्मद इदरीस अब जिला रोजगार और काउंसलिंग सेंटर डोडा के उप निदेशक होंगे। गांदरबल के लार क्षेत्र के ब्लाक विकास अधिकारी (बीडीओ) तौफीक अहमद गाजी का तबादला क उन्हें बीरवाह का एसडीएम बनाया गया हैं।
रूरल सेनीटेशन जम्मू में फील्ड अफसर संजीव शर्मा का तबादला
रूरल सेनीटेशन जम्मू में फील्ड अफसर संजीव शर्मा का तबादला कर उन्हें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का उप सचिव बनाया गया हैं। उधमपुर की डीपीओ सुनैना सैनी का तबादला कर उन्हें हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकाल विभाग में उप निदेशक भंडारण का जिम्मा सौंपा गया है। अनंतनाग के सहायक आयुक्त राजस्व को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है। मुगल मैदान किश्तवाड़ के बीडीओ अरुण कुमार बडयाल को गंदोह का एसडीएम बनाया गया है।
मढ़ के बीडीओ अखिल सडोत्रा को अखनूर का एसडीएम
पुलवामा के दादसरा के बीडीओ सईद नदीम इकबाल अंद्राबी को रूरल सेनीटेशन कश्मीर उप निदेशक, मढ़ के बीडीओ अखिल सडोत्रा को अखनूर का एसडीएम व बारामुला के तुजार शरीफ के बीडीओ मुमताज अहमद पीर को बारामुला का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है। पुलवामा के बीडीओ रियाज अहमद वेज एंड इंप्लायमेंट परियोजना अधिकारी अनंतनाग बनाया गया। चरार ए शरीफ बडगाम के बीडीओ तारिक अहमद रेशी सब रजिस्ट्रार सोपोर व पांपोर के बीडीओ सुहेल अहमद लोन पुलवामा के सब रजिस्ट्रार बनाए गए हैं।
शोपियां के केलर के बीडीओ शकूर अहमद डार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव
नौगाम बांदीपोरा के बीडीओ शोएब नूर को सहायक आयुक्त राजस्व अनंतनाग बनाया गया है। शोपियां के केलर के बीडीओ शकूर अहमद डार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जम्मू के डीपीओ अंशुमाली शर्मा को चिकित्सा आपूर्ति निगम जम्मू का महाप्रबंधक बनाया गया है। श्रीनगर के स्टेट टैक्स अफसर सर्किल एफ शब्बीर अहमद काक अब सब रजिस्ट्रार बडगाम, अवंतिपोरा के बीडीओ सईद फारूक अहमद श्रीनगर को वेज इंप्लायमेंट परियोजना अफसर बनाया गया है।
जम्मू खौड़ के तहसीलदार विशाल सिंह परिहार को विजयपुर सब रजिस्ट्रार का जिम्मा
जम्मू खौड़ के तहसीलदार विशाल सिंह परिहार को विजयपुर सब रजिस्ट्रार होंगे। वहीं, बांदीपोरा के अलूसा के बीडीओ बशीर अहमद भट गांदरबल वेज इंप्लायमेंट परियोजना अधिकारी व बडगाम बीडीओ अफरोजा बानो को गांदरबल सब रजिस्ट्रार बनाया गया है। रोजगार विभाग जम्मू में सहायक निदेशक मैक्सीम गोरखी को रूरल सैनिटेशन जम्मू में उप निदेशक बनाया गया है। पर्यटन विभाग बटोत सहायक निदेशक उमेश शान को रियासी सहायक आयुक्त पंचायत व काजीगुंड के बीडीओ बशीर उल हसन को कुलगाम सब रजिस्ट्रार बनाया गया है।
डोडा के भाला क्षेत्र के बीडीओ फुलेल सिंह को डोडा वेज इंप्लायमेंट विभाग का परियोजना अधिकारी
डोडा के भाला क्षेत्र के बीडीओ फुलेल सिंह को डोडा वेज इंप्लायमेंट विभाग का परियोजना अधिकारी बनाया गया है। नूरखाह के बीडीओ अरशद अहमद खान को हंदवाड़ा सब रजिस्ट्रार व रियासी भमाग क्षेत्र के बीडीओ विश्व प्रताप सिंह को पर्यटन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। कुपवाड़ा के राज्य कर अधिकारी तनवीर अहमद अब अनंतनाग सब रजिस्ट्रार बनाए गए हैं। सहकारिता विभाग जम्मू में उप रजिस्ट्रार डॉ. रणजीत सिंह को उधमपुर सहायक आयुक्त पंचायत व मढ़ीन के तहसीलदार अक्षय राजन को मोटर गैरेजस जम्मू-कश्मीर के उप निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है।