{"_id":"5ffdd714f387944f30147412","slug":"jammu-and-kashmir-286-stranded-passengers-of-ladakh-airlifted-by-indian-air-force","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के 286 फंसे यात्रियों को भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट किया, हाईवे बंद होने से शुरू की गई कारगिल कूरियर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख के 286 फंसे यात्रियों को भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट किया, हाईवे बंद होने से शुरू की गई कारगिल कूरियर सेवा
Tue, 12 Jan 2021 10:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच लद्दाख के 286 फंसे हुए यात्रियों को मंगलवार को भारतीय वायु सेना के सी-130, सी-17 और एएन-32 एयरक्राफ्ट से एयरलिफ्ट किया गया।
कारगिल कूरियर सर्विस के चीफ कोऑर्डिनेटर आमिर अली ने बताया कि 21 यात्रियों को लेह से श्रीनगर, 35 को श्रीनगर से कारगिल, 19 को कारगिल से श्रीनगर, 21 को जम्मू से कारगिल, 70 को कारगिल से जम्मू और 120 को लेह से जम्मू लाया गया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों, सीईसी एलएएचडीसी कारगिल, मंडल आयुक्त लद्दाख और उपायुक्त कारगिल का हवाई जहाजों की सुविधा प्रदान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
आमिर अली ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने के बाद से एएन-32 कारगिल कूरियर सेवा को कारगिल-जम्मू के बीच सप्ताह में दो बार और कारगिल-श्रीनगर के बीच सप्ताह में दो बार चलाया जा रहा है। हाल ही में खराब मौसम के कारण कारगिल कूरियर सर्विस को रद्द कर दिया गया था

लद्दाख प्रशासन ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया था कि बैकलॉग को पूरा करने के लिए सी-17, सी-130 और एएन-32 विमान तैनात किए जाएं। आमिर अली ने बुधवार को कारगिल-श्रीनगर और कारगिल-जम्मू के बीच एएन-32 कारगिल कूरियर की एक और सॉर्टी चलाई गई है। यात्रियों को संबंधित अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा गया है।