{"_id":"63f85abc583a821cba080773","slug":"jammu-altaf-bukhari-said-lg-adminis-should-leave-sensitive-matters-for-elected-govt-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अल्ताफ बुखारी बोले- संवेदनशील मामलों को निर्वाचित सरकार पर छोड़े उपराज्यपाल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अल्ताफ बुखारी बोले- संवेदनशील मामलों को निर्वाचित सरकार पर छोड़े उपराज्यपाल प्रशासन
Fri, 24 Feb 2023 12:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:05 PM IST
सार
अल्ताफ बुखारी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि उपराज्यपाल प्रशासन सब कुछ जल्दबाजी में करना चाहता है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार पर संवेदनशील मुद्दों को छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Altaf Bukhari
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने केंद्र और उपराज्यपाल प्रशासन से अपील की है कि वह संपत्ति शुल्क जैसे संवेदनशील मामले को निर्वाचित सरकार पर छोड़ दें। जम्मू में पार्टी मुख्यालय में वीरवार को नेकां के पूर्व संभागीय सचिव मोहम्मद शफी शेख के समर्थकों सहित अपनी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए बुखारी ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हैरानी की बात यह है कि उपराज्यपाल प्रशासन सब कुछ जल्दबाजी में करना चाहता है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार पर संवेदनशील मुद्दों को छोड़ा जाना चाहिए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में बुखारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को जन हित में रोकने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार जताया।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ संपत्ति शुल्क लगाकर परेशान करने का काम भी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एकजुट रहें ताकि जन विरोधी फैसलो का विरोध किया जा सके। इस अवसर पर महासचिव विजय बकाया, संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, कीर नाथ, अरुण कुमार छिब्बर, डॉ. रोहित, बोधराज भगत, एजाज काजमी, रफीक अहमद खान, अभय बकाया, विपुल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन