{"_id":"5d750fdd8ebc3e016e027372","slug":"jammu-airport-will-not-be-shut-down-in-october-2019-for-runway-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अक्तूबर में बंद नहीं होगा जम्मू एयरपोर्ट, उड़ानें रहेंगी जारी, एयरफोर्स ने कही थी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अक्तूबर में बंद नहीं होगा जम्मू एयरपोर्ट, उड़ानें रहेंगी जारी, एयरफोर्स ने कही थी यह बात
Sun, 08 Sep 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 08 Sep 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एयरपोर्ट से अक्तूबर में सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से होगा। एयरफोर्स के रनवे के विस्तारीकरण के चलते अक्तूबर के पहले दो सप्ताह 1 से 15 तक एयरपोर्ट को उड़ानों के लिए बंद रखने का फैसला वापिस लिया गया था। अब सभी विमान कंपनियों की उड़ानों का संचालन अपने निर्धारित शेड्यूल के तहत होगा।
नोटिस टू एयरमैन नोटएम ने एयरपोर्ट को 1 से 15 अक्तूबर के बीच सभी ऑपरेशन को सामान्य रूप से शुरू करने को कहा है। एयरपोर्ट के बंद नहीं करने के फैसले से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
जम्मू एयरपोर्ट के पास बने एयरफोर्स बेस के रनवे के विस्तारीकरण का काम किया जाना था। इस काम के लिए एयरफोर्स ने 15 दिन तक का समय मांगा था। इस अवधि के दौरान जम्मू एयरपोर्ट से दो सप्ताह तक सभी फ्लाइट को बदं रखने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
हालांकि इस फैसले के पक्ष में एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया भी नहीं था। इसको लेकर जम्मू एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र भी लिखा था। शहर के एयरपोर्ट से प्रतिदिन 32 के करीब घरेलू उड़ानें लैंड और टेक आफ करती हैं।
15 दिन में नवरात्र, दशहरा जैसे बड़े त्यौहार
अक्तूबर महीने के पहले 15 दिनों में नवरात्र, दशहरा जैसे बड़े त्यौहार हैं। ऐसे में फ्लाइट रद्द रहने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ना था। नवरात्र पर्व पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए काफी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग शहर में आते हैं।
ट्रेन के अलावा राज्य में पहुंचने का आसान रास्ता हवाई मार्ग है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभात रंजन ब्यूरिया ने कहा कि 1 से 15 अक्तूबर के बीच सभी ऑपरेशन को सामान्य रूप से शुरू करने को कह दिया है।