फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, agriculture, paddy

Jammu News: धान की नई किस्म तैयार होगी 95 दिनों में

विज्ञापन
jammu, agriculture, paddy
स्कॉस्ट जम्मू के कृषि विज्ञानिकों का दावा, अगले साल मार्च में होगी लांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धान की नई किस्म मार्च 2026 में लांच करने की तैयारी है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू में इस किस्म पर शोध चल रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि फसल 95 दिनों में तैयार होगी।
हालांकि, बासमती 118 और 138 लगभग 140 दिनों में तैयार होती है। इस किस्म को जून से पहले रोपा जा सकेगा और सितंबर पहले सप्ताह में फसल पक जाएगी। इसके बाद कटाई कर गेहूं की फसल किसान बीज सकेंगे। बीज को मान्यता देने के लिए इसे केंद्रीय कमेटी के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे दिसंबर माह में लांच किया जाएगा। स्वीकृति के बाद ही इसका नाम रखा जाएगा। स्काॅस्ट जम्मू में चल रहा 2016 से शोध चल रहा है। इसे ट्रायल के लिए फार्म में बीजा जा रहा है। अभी तक इसके परिणाम सार्थक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकसर सितंबर माह तूफान आने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना रहती है। इससे फसल काफी प्रभावित होती है। इस नजरिये से भी बिजाई किसानों के लिए राहत भरी होगी। मौजूदा समय में बासमती 118 और 138 को उगाया जा रहा है। बासमती 140 दिन में तैयार हो रही है। खास बात है कि बासमती 370 के बराबर ही सुगंधित है। प्रति हेक्टेयर पैदावार 45 और 50 क्विंटल होने का अंदाजा है। ---------



कोट
धान की नई किस्म पर शोध चल रहा है। नामांकरण के लिए केंद्रीय कमेटी को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। कम से कम यानी 95 दिनों के अंदर फसल तैयार होगी। इसे मार्च 2026 में लांच किया जाएगा।
-सुशील गुप्ता, रिसर्च निदेशक, स्काॅस्ट जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed