फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: After suspicious sighting in Surankot and Mendhar of Poonch, security forces surrounded the area

Jammu : पुंछ के सुरनकोट और मेंढर में संदिग्ध दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका, ड्रोन की मदद से तलाश जारी

Sat, 20 Jul 2024 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:44 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने इलाके की घंराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के एसओजी, सीआरपीएफ और पैरा कमांडो शींदरा टॉप, सनेई टॉप, डन्ना शाहसतार और बच्चेयां वाली के जंगलों को खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu: After suspicious sighting in Surankot and Mendhar of Poonch, security forces surrounded the area
पुंछ में तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले की सुरनकोट और मेंढर तहसील में शुक्रवार को तीन से चार संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घंराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के एसओजी, सीआरपीएफ और पैरा कमांडो शींदरा टॉप, सनेई टॉप, डन्ना शाहसतार और बच्चेयां वाली के जंगलों को खंगाल रहे हैं। संदिग्धों की तलाश में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि डन्ना शाहसतार क्षेत्र में तीन से चार संदिग्ध घूम रहे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डन्ना शाहसतार और उसके आसपास के शींदरा टॉप, सन्नेई टॉप और बच्चेयां वाली क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन संदिग्धों का कोई पता नहीं चल सका। गौरतलब कि डन्ना शाहसतार वही क्षेत्र जहां 2 महीने पहले आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। हमले में वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि चार जवान घायल हुए थे। यह क्षेत्र आतंकवाद के दौर में आतंकियों के गढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों के साथ वीडीजी भी आतंकियों की तलाश में जुटे
आतंकियों की तलाश में शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने देसा के जंगलों को खंगाला। 1500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। वीडीजी भी उनके साथ सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। वहीं, लाल धर्मन के गांव चक्रा के लोगों ने कहा कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने से डर का माहौल है। गांव में भी दो से तीन संदिग्धों को देखा गया है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 15 साल पहले इस तरह का माहौल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed