फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu : After Reasi Hanuman temple in vandalized vandalized people angry police arrested accused

जम्मू : रियासी के बाद नगरोटा के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों में रोष, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Sun, 07 Jul 2024 11:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

जम्मू के नगरोटा के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ में शामिल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Jammu : After Reasi Hanuman temple in vandalized vandalized people angry police arrested accused
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू जिला के नगरोटा के हनुमान में मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नगरोटा के नारायणा खुह स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मूर्तियों और फोटो को नुकसान पहुंचाया गया है। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वे मंदिर के पास एकत्रित हो गए और आक्रोश जताने लगे।

विज्ञापन


यह घटना शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। बता दें, हाल में जम्मू संभाग के जिला रियासी में भी एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद रियासी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन देखने को मिले। गुस्साए लोगों ने एक दिन के रियासी को बंद भी रखा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जम्मू जिला पुलिस ने बताया, ' जम्मू जिले में कल (शनिवार) शाम नगरोटा के नारायण खू इलाके में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है। जांच के बाद इस कृत्य में शामिल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी कर ली गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा- अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

इधर, नगरोटा मामले को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

लोगों की भीड़ एकत्रित होने की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा और एसएचओ नगरोटा मौके पर पहुंचे। लोगों ने मंदिर में हुए घटनाक्रम के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस पर एसपी ने कहा कि इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा और आरोपी की पहचान की जाएगी।

लोगों के अनुसार, काली पेंट और पीले रंग की कमीज पहने एक युवक मंदिर के अंदर घुसा। उसी ने मूर्तियों और फोटो को नुकसान पहुंचाया। इस पर एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा। मौके पर फॉरेंसिक लैब से टीम बुलाई गई, जिसने देर रात तक मंदिर से साक्ष्य एकत्रित किए। इन्ही के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed