{"_id":"68210a5bf00da521c504c0c6","slug":"jammu-administration-students-jammu-news-c-10-jmu1045-610311-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रशासन के प्रयास से सुरक्षित घरों को लौटे बाहरी राज्यों के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रशासन के प्रयास से सुरक्षित घरों को लौटे बाहरी राज्यों के छात्र
Mon, 12 May 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 12 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारत-पाक के बीच चल रहे वर्तमान हालात में बाहरी राज्यों से जम्मू-कश्मीर में शिक्षा हासिल करने आए विद्यार्थियों को प्रशासन ने शनिवार रात को सुरक्षित घरों की ओर रवाना किया। लगभग 100 विद्यार्थी श्रीनगर से उधमपुर पहुंचे जहां जिला प्रशासन ने शनिवार रात उनके रहने की व्यवस्था की। इसके उपरांत उन्हें शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन उधमपुर से ट्रेन के माध्यम से अपने-अपने घरों की ओर रवाना किया गया।
विद्यार्थियों का कहना था कि जिस तरह के हालात बने हुए थे उनमें डर तो था लेकिन प्रशासन का सहयोग पूरी तरह मिलता रहा। अब वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए खाने की व्यवस्था के साथ ट्रेन के माध्यम से निशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी की गई।