फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, promotion

Jammu News: आईएएस-आईपीएस अफसर प्रोन्नत, शक्ति पाठक समेत 11 आईपीएस को डीआईजी ग्रेड

विज्ञापन
jammu, administration, promotion
आईएएस रमेश कुमार, भूपिंदर कुमार, सिमरनदीप सिंह, नवीन चौधरी प्रोन्नत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में तैनात आईएएस तथा आईपीएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 11 आईपीएस डीआईजी ग्रेड पर प्रोन्नत हुए हैं, जबकि मंडलायुक्त रमेश कुमार समेत 44 अफसरों को प्रोन्नत कर सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। एडीजीपी दीपक कुमार को डीजीपी कैडर दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में तैनात एजीएमयूटी कैडर के 11 आईपीएस को पदोन्नति दी है। इन्हें डीआईजी ग्रेड मिला है। इसमें डीआईजी शक्ति पाठक, डीआईजी डॉ. मोहम्मत हसीब मुगल, जावेद अहमद कौल, शेख जुनैद महमूद, शाहिद मेहराज राथर, रईस मोहम्मद भट, श्रीधर पाटिल, हसीब-उल-रहमान, विवेक गुप्ता, अब्दुल क्यूम, निशा नथ्याल (लद्दाख) और जावेद इकबाल मट्टू शामिल हैं। इसके साथ ही एडीजीपी दीपक कुमार को पदोन्नत कर डीजीपी कैडर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, जम्मू-कश्मीर के मंडलायुक्त रमेश कुमार व आयुक्त सचिव स्वास्थ्य भूपिंदर कुमार समेत 44 आईएएस को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। आईएएस सिमरनदीप सिंह समेत 17 अफसरों को प्रोन्नत करते हुए सुपर टाइम स्केल दिया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस नवीन चौधरी को प्रोन्नत कर एपेक्स स्केल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख समेत चार यूटी के लिए वित्त आयोग का गठन, एक जनवरी से काम शुरू करेगा आयोग
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, अंडमान निकोबार, दादर-नगर हवेली व लक्षद्वीप के लिए वित्त आयोग का गठन किया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस अनिल झा को इसका चेयरमैन बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में तैनात आईएएस व आवास-शहरी विकास विभाग के प्रशांत गोयल को सदस्य व एसोसिएट प्रोफेसर अमे सप्रे को अंशकालीन सदस्य बनाया गया है। आयोग एक जनवरी से काम शुरू करेगा। आयोग का कार्यकाल नौ माह का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed