फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting, order

सर्वे जल्द पूरा करें, ताकि सड़क से जुड़ सकें गांव : मुख्य सचिव

विज्ञापन
jammu, administration, meeting, order
पीएमजीएसवाई चार के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन


कहा- 1249 गांवों का सर्वेक्षण पूरा, जल्द सड़क संपर्क से जुड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चार के कार्यों में तेजी लाने, निगरानी बढ़ाने का निर्देश मुख्य सचिव (सीएस) अटल डुल्लू ने दिया। वीरवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क से अछूते गांवों का सर्वेक्षण जल्द पूरा करने और इसकी डीपीआर जल्द तैयार करने पर जोर दिया।
निष्पादन एजेंसियों के इंजीनियरों की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक बैठक में सीएस ने इंजीनियरों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि वे समय सीमा को कुशलतापूर्वक पूरा कर सकें। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों को समय पर पूरा करने के लिए कार्यों की स्वयं निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव को इस प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और प्रत्येक गांव के संबंध में अपेक्षित व्यापक नई कनेक्टिविटी प्राथमिकता सूची (सीएनसीपीएल) को पूरा करने की सलाह दी, ताकि उन्हें शीघ्र निष्पादन और पूरा करने के लिए उचित प्राथमिकता दी जा सके। बैठक में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में संपर्क रहित 1386 गांवों में से 1249 गांवों के पक्ष में ग्राम सड़क सर्वेक्षण को अंतिम रूप दे दिया गया है और 102 गांवों के लिए पीएमजीएसवाई चरण IV के तहत क्रियान्वयन के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी सचिव ने उपलब्धियां बताईं
पीडब्ल्यूडी सचिव भूपिंदर कुमार ने बताया कि पीएमजीएसवाई-एक के तहत 210 लॉन्ग स्पैन ब्रिज (एलएसबी) सहित 17578 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया और चरण दो के तहत 7 एलएसबी पूरे हो गए हैं। चरण तीन के तहत एक एलएसबी सहित 1248 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। बैठक में संपर्क रहित बस्तियों की सूची और ‘ग्राम सड़क सर्वेक्षण ऐप’ पर उनके सर्वेक्षण तथा ब्लॉक/जिला स्तर पर प्रत्येक प्रस्तावित बस्ती के लिए सीएनसीपीएल की तैयारी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। आरडीआईएफ-XXX के तहत केंद्र शासित प्रदेश ने लगभग 949 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 परियोजनाएं मंजूरी के लिए प्रस्तुत की हैं। बताया गया कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों के तहत आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 3013 किलोमीटर सड़कों का मैकडैमाइजेशन किया गया है। इसके अलावा, इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित 60 के लक्ष्य के मुकाबले 25 पुल भी पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed