फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting

Jammu News: भाजपा विधायकों ने डिप्टी सीएम को याद दिलाए मुफ्त बिजली, सिंचाई के लिए पानी और अच्छी सड़कों के वादे

विज्ञापन
jammu, administration, meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला मुख्यालय जम्मू में वीरवार को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दे तो उठाए गए, लेकिन इसके साथ जिले के आठ विधायकों ने जम्मू कश्मीर की सरकार को उनके चुनावी वादों को याद कराया।
इसमें प्रमुख रूप से बिजली के पुराने घरेलू बिलों को माफ करना और जनता को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने पर जोर दिया गया। तीन घंटे चली इस बैठक में डीडीसी अध्यक्ष के अलावा जिले से भाजपा के आठ विधायक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के मुद्दों और समस्याओं पर अधिकारी शीघ्र जवाब दें।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जम्मू जिले के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसमें योजनाओं के निर्माण, उनकी निगरानी और कार्यान्वयन में निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल करना सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं का तुरंत जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और क्रियान्वयन एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत रहे। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहे।

इससे पहले जम्मू के जिला विकास आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों के तहत किए गए विभिन्न विकासात्मक पहलों का संक्षिप्त विवरण दिया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed