मौत से मातम: डोली की जगह उठी अर्थी... बैंगल सेरेमनी के दिन सड़क हादसे में युवती की मौत, भाई घायल
जम्मू में एक युवती की मौत हो गई। दो दिन के बाद युवती की शादी होनी थी। मंगलवार को युवती की बैंगल सेरेमनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू में एक युवती की मौत हो गई। दो दिन के बाद युवती की शादी होनी थी। मंगलवार को युवती की बैंगल सेरेमनी थी। मृतका शहर के जुल्लाका मोहल्ला की रहने वाली थी। इस हादसे में युवती के साथ उसका भाई भी था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवती छन्नी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। रोमिका वर्मा जम्मू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में अस्थायी कर्मी थी।
जानकारी के अनुसार रोमिका वर्मा मंगलवार अपने भाई के साथ स्कूटी पर थी। ब्यूटी पार्लर से होकर जब यह लोग वापस आने लगे तो सामने खड़े एक वाहन सवार ने अचानक से विंडो खोल दी। विंडो खुलते ही स्कूटी इससे टकराई और युवती बीच सड़क पर गिर गई।
इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और युवती को कुचलती हुई निकल गई। युवती के भाई को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को पास एक एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच में युवती को मृत घोषित कर दिया गया। उसका भाई उपचाराधीन है।
दो भाइयों की इकलौती बहन थी
रोमिका अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। दो दिन के बाद उसकी बारात आनी थी। शहर के रघुनाथ बाजार में उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। पिछले कई दिनों से घर में डीजे की थाप पर सब थिरक रहे थे। लेकिन अब हर तरफ मातम है। हादसे से रोमिका के मोहल्ले में हर कोई स्तब्ध है। हर किसी की आंख नम है।
पुलिस केस नहीं बना, पोस्टमार्टम भी नहीं
छन्नी पुलिस थाने के एसएचओ मोहम्मद सादिक का कहना है कि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की है। लेकिन परिवार की तरफ से किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया गया है। परिवार ने युवती का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। एसएचओ का कहना है कि हकीकत में हादसा हुआ कैसे है, इसकी भी पूरी तरह से जानकारी नहीं है।