{"_id":"644b7a5525bab896f8082094","slug":"jammu-5500-and-250-places-in-srinagar-will-listen-to-pm-radio-program-mann-ki-baat-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat @ 100: जम्मू में 5500, श्रीनगर में 250 स्थानों पर लोग सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat @ 100: जम्मू में 5500, श्रीनगर में 250 स्थानों पर लोग सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात
Fri, 28 Apr 2023 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
भाजपा की तरफ से जम्मू संभाग में 5500 और कश्मीर संभाग में 270 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भाजपा जुटी हुई है। जम्मू संभाग में 5500 और कश्मीर संभाग में 270 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था भाजपा की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम विश्व में किसी सियासी नेता का सबसे ज्यादा रेडियो के माध्यम से सुना जाने वाला कार्यक्रम बन चुका है। ऐसे में 100वीं कड़ी के कार्यक्रम को खास बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लगाई गई है। रैना ने कहा कि वह 30 अप्रैल को स्वयं श्रीनगर में रहकर मन की बात कार्यक्रम को कश्मीर संभाग के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे।
विज्ञापन
'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए वह देश के हर नागरिक के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं। इसी वजह से टीवी या अन्य माध्यम की बजाए रेडियो को चुना गया है क्योंकि रेडियो भारत के दूरदराज के गांवों में भी आसानी से होते हैं। पीएम इसके जरिए अपनी भावनाओं को देश के लोगों तक पहुंचाते हैं। उनका यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से प्रसारित होता है।
इसी कार्यक्रम को शाम में विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद करके प्रसारित किया जाता है। इन भाषाओं में संस्कृत से लेकर उड़िया तक शामिल हैं। पीएम बनने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके पहले एपिसोड का प्रसारण 3 अक्तूबर, 2014 को हुआ था। जिसके बाद से यह निरंतर जारी है।