{"_id":"6655b9148bca246251013bae","slug":"jammu-2019-temple-priest-murder-case-main-accused-nabbed-from-haryana-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पांच साल पहले मंदिर के पुजारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पांच साल पहले मंदिर के पुजारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा
Tue, 28 May 2024 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 28 May 2024 04:29 PM IST
सार
जम्मू पुलिस ने मंदिर के पुजारी की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में मुख्याआरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू पुलिस ने एक मंदिर के पुजारी की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जम्मू शहर के तोफ शेरखानिया में 15 और 16 नवंबर 2019 की मध्यरात्रि को उत्तर प्रदेश के निवासी बाबा प्रगट नाथ (65) मंदिर के अंदर सिर पर चोट के कारण मृत पाए गए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के बाद बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया और एक व्यापक जांच शुरू की गई। इस मामले में दो कुख्यात अपराधी उत्तर प्रदेश के तरलोक सिंह और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आशीष कुमार उर्फ हंसाई नाथ की संलिप्तता पाई गई। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी रखे। अधिकारी ने कहा कि आखिरकार उसे बख्शी नगर पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम ने हरियाणा के जींद जिले से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चोरी, धोखाधड़ी और हत्या सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं और मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।