फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu:20 foreign terrorists are now on the radar of security forces

Jammu: जैश कमांडर सैफुल्लाह ग्रुप के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों के रडार पर अब 20 विदेशी आतंकी, तलाशी अभियान तेज

Tue, 24 Feb 2026 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 01:17 AM IST
सार

बड़ी कामयाबी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना अगला बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। जम्मू संभाग में सक्रिय 20 विदेशी आतंकी सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Jammu:20 foreign terrorists are now on the radar of security forces
किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों का बड़ा तलाशी अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किश्तवाड़ जिले के छात्रू में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके सात खूंखार साथियों को मौत के घाट उतारने के बाद सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद हैं। इस बड़ी कामयाबी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना अगला बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। जम्मू संभाग में सक्रिय 20 विदेशी आतंकी सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं। इनके सफाए के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी ने कहा कि सक्रिय आतंकियों की संख्या बता पाना मुश्किल काम है। ये लगातार मूवमेंट करते रहते हैं। कभी एक इलाके में दिखता है तो कभी दूसरा। हालांकि हमारे अनुमान के तहत 20 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। यह आतंकवादी कठुआ से लेकर किश्तवाड़ तक के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हैं। वे घने जंगलों की आड़ में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इन आतंकियों के अलावा किश्तवाड़ जिले में ही तीन पुराने स्थानीय आतंकी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी टूटी ने कहा कि ये आतंकी दो दशकों से सक्रिय हैं। 2018 से 2020 के बीच किश्तवाड़ में कुछ स्थानीय युवक आतंकवादी बनी थे जिन्हें समय रहते सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। उन्होंने कहा, अब स्थानीय आतंकियों के साथ नहीं हैं। इस लिए अच्छे से ऑपरेशन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त इंटेलिजेंस ग्रिड अब सक्रिय आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाने में लगा है।

आतंक के समूल सफाये तक चलेगा ऑपरेशन
आईजीपी ने कहा कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन आखिरी आतंकी के तक के सफाये तक चलेगा। छात्रू में मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षाबल किसी भी मौसम और भौगोलिक चुनौती को मात देकर आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ऑपरेशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed