फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammers will be installed in Jammu Kashmir jails to block mobile calls

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के जेलों में मोबाइल कॉल पर रोक लगाने के लिए लगेंगे जैमर, 21 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

Sat, 27 May 2023 01:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 May 2023 01:35 PM IST
सार

गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त आरके गोयल ने बताया कि नई प्रणाली में जेलों में अनधिकृत संचार में 2जी, 3जी और 4जी सिगनलों को रोकने में मदद मिलेगी। इस परियोजना प्रस्ताव में 21.26 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय शामिल है।

विज्ञापन
Jammers will be installed in Jammu Kashmir jails to block mobile calls
जम्मू कश्मीर जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की जेलों में अनधिकृत संचार पर रोक लगेगी। इसके लिए प्रदेश की 14 जेलों में सामंजस्यपूर्ण कॉल अवरोधक प्रणाली (एचसीबीएस) स्थापित की जा रही है। इससे देशविरोधी तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। इस प्रणाली में अत्याधुनिक टावर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस व्यवस्था में जेलों में कैदी परिसरों में इनकमिंग और आउटगाेइंग काॅल को रोकने के साथ एसएमएस और डेटा सेवाओं पर रोक रहेगी। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त आरके गोयल की ओर से जारी एक आदेश में बताया गया है कि नई प्रणाली में जेलों में अनधिकृत संचार में 2जी, 3जी और 4जी सिगनलों को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इसमें 5जी सिगनल रोकने का प्रावधान भी होगा। इस परियोजना प्रस्ताव में 21.26 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय शामिल है। इसमें 19.04 करोड़ एक बार की लागत है और 1.76 करोड़ रुपये प्रति वर्ष अवसंरचना प्रदाताओं को किराए के कारण आवर्ती लागत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सहित देशभर की जेलों में अक्सर शिकायत रही है कि अपराधी व देश विरोधी तत्व संचार व्यवस्था का लाभ उठाकर अपनी गतिविधियां जारी रखते रहे हैं। इसका मुख्य कारण बाहरी संचार व्यवस्था का जेल परिसरों में बीच में पहुंचना होता है। 

इसे रोकने के लिए अब बाहरी सिग्नल को ही जाम कर दिया जाएगा। जिससे संचार का आदान प्रदान नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed