फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jamboo zoo, bengal tiger

Jammu News: जंबू जू में आज दहाड़ेगा रॉयल बंगाल टाइगर, नर और मादा का होगा स्वागत

विज्ञापन
jamboo zoo, bengal tiger
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर जंबू जू में दहाड़ेगा। अरिंगार अन्ना जूलॉजिकल पार्क चेन्नई (तमिलनाडु) से रेल मार्ग से शुक्रवार को नर और मादा टाइगर की जोड़ी को नगरोटा स्थित जंबू चिड़ियाघर में लाया जा रहा है। जोड़ी की उम्र 9 वर्ष है। इससे पहले गुजरात से आठ शेर लाए जा चुके हैं।

पशु विनिमय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में हिमालयी काले भालू की एक जोड़ी के बदले में बाघ की जोड़ी को लाया जा रहा है। बाघ के जोड़े को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानदंड के अनुसार 4500 वर्ग मीटर से अधिक के बाड़े में रखा जाएगा, जिसमें तालाब, मचान, हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा होगी। टाइगर्स को एक सप्ताह के लिए संगरोध में रखा जाएगा और उसके बाद सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बाड़े में छोड़ दिया जाएगा। रॉयल बंगाल टाइगर जंबू चिड़ियाघर के परिवार में एक अतिरिक्त आकर्षण होगा जो लोगों विशेषकर बच्चों, वन्यजीव प्रेमियों और अन्य आगंतुकों को आकर्षित करेगा। जू के वार्डन अमित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जू में पहुंच रहे बंगाल टाइगरों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सेहत पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed