फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jambo zoo, isolation, hippos

Jammu News: एकांतवास खत्म, अठखेलियां करने लौटा दरियाई घोड़ों का जोड़ा

विज्ञापन
jambo zoo, isolation, hippos
जम्मू। चेन्नई के वंडालूर चिड़ियाघर से जम्मू लाए गए दरियाई घोड़ों के जोड़े का क्वारंटीन (एकांतवास) दो माह बाद खत्म हो गया। चिड़ियाघर प्रशासन ने घोड़ों को पानी से भरे बाड़े में छोड़ दिया। भीषण गर्मी के बीच दरियाई घोड़े सुबह व शाम पानी में मस्ती कर रहे हैं और मनपसंद भोजन खा रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के जोड़े के स्वास्थ्य को मौसम के अनुकूल बनाने के लिए क्वारंटीन किया गया था। इस दौरान डॉक्टर लगातार खानपान व व्यवहार पर नजर रख रहे थे। वाइल्ड लाइफ वार्डेन अमरीक सिंह ने बताया कि दोनों दरियाई घोड़ों को बाहर निकाल दिया है। बाड़ों में नहाने लायक पानी भरा गया है ताकि भीषण गर्मी के बीच खुद को ठंडा रख सकें। सुबह, दोपहर व शाम को लौकी, तरबूज, पालक सहित सेब खाने के लिए दिया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए लगातार डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य की जांच कर रही है। हर 10 से 12 दिन में एक से दूसरे बाड़े में इन्हें भेजा जाएगा ताकि एक जगह पर रहकर ऊबे नहीं। कुछ दिन बाद शहर के लोग इन्हें देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed