{"_id":"636d5c022c58d9275222dd65","slug":"jamaat-property-worth-2-58-crores-sealed-in-shopian-sia-took-action-on-nine-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शोपियां में जमात की 2.58 करोड़ की संपत्ति सील, एसआईए ने नौ संपत्तियों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शोपियां में जमात की 2.58 करोड़ की संपत्ति सील, एसआईए ने नौ संपत्तियों पर की कार्रवाई
Fri, 11 Nov 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:46 AM IST
सार
एसआईए प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां जिले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिसूचित करने के बाद नौ स्थानों पर संपत्तियों को सील किया है। इन संपत्तियों में करीब आधा हेक्टेयर जमीन और कुछ स्कूल भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने वीरवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी की 2,58,03,333 रुपये की नौ संपत्तियां सील कर उनके उपयोग व वहां घुसने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
एसआईए प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां जिले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिसूचित करने के बाद नौ स्थानों पर संपत्तियों को सील किया है। इन संपत्तियों में करीब आधा हेक्टेयर जमीन और कुछ स्कूल भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की 188 संपत्तियों को अधिसूचित किया जाना है। एसआईए ने प्रारंभिक रूप से सैकड़ों करोड़ रुपये की जेईआई द्वारा खरीदी या अधिग्रहित कई संपत्तियों की पहचान की है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता को रोकना और भारत की संप्रभुता के लिए शत्रुतापूर्ण राष्ट्र विरोधी तत्वों और आतंकी नेटवर्क के पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के प्रयासों के तहत संपत्तियों को सील किया गया। एजेंसी ने प्राथमिक तौर पर सैकड़ों करोड़ रुपये की जेईआई द्वारा खरीदी या अधिग्रहीत कई संपत्तियों की पहचान की है।