{"_id":"62911a3154b09d31603d02a0","slug":"jam-samba-news-jmu260701887","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरी अड्डा पर्ची के चलते सिडको चौक में लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरी अड्डा पर्ची के चलते सिडको चौक में लगता है जाम
विज्ञापन
लारी अड्डा पर्ची काटने को लेकर लगता हुआ जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक हादसों का केंद्र बना है। यहां आए दिन बड़े हादसे पेश आते हैं, जिसमें लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है। इसके बावजूद चौक पर कई ऐसे काम हो रहे हैं, जिनकी वजह से हादसों में इजाफा होता जा रहा है। प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी इसके समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
सिडको चौक पर लॉरी अड्डा पर्ची काटी जाती है। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। औद्योगिक क्षेत्र की शुरुआत होते ही अड्डा पर्ची काटी जाती है। औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले भारी वाहन, कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्र के आगे गांव में जाने का रास्ता यहीं से निकलता है। जब भी कोई बड़े ट्राले की पर्ची काटी जाती है तो एक मिनट का समय लग जाता है। इसके चलते जाम लग जाता है। आने जाने वालों के लिए परेशानी हो जाती है। समय पर फैक्ट्री कर्मचारी पहुंचने के लिए गाड़ी को गलत दिशा से निकाल कर आगे जाते हैं, जिससे हादसे हो जाते हैं। दूसरी ओर से फ्लाईओवर के ऊपर सीधी ढलान है, जिससे गाड़ियां तेज रफ्तार से आती हैं, उनके लिए ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है। सुबह के ड्युटी के समय और शाम को छुट्टी के वक्त सिडको चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहता है। इसके बावजूद म्यूनिसिपल कमेटी इसका कोई विकल्प नहीं निकाल रही है।
यह चौक क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए लोगों के पास विकल्प है। दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक इसी चौक से होकर औद्योगिक क्षेत्र में जाते हैं। फैक्ट्री के कर्मचारी इसी चौक का सहारा लेते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए लॉरी अड्डा पर्ची को स्थानांतरित करना चाहिए। विकल्प यह भी है कि अड्डा पर्ची के दो से तीन काउंटर बनाने चाहिए।
विज्ञापन
-------
लॉरी अड्डा पर्ची को लेकर सिडको चौक पर डिवाइडर हटाकर 20 फुट जगह तैयार होगी। उसके ऊपर तारकोल डाल दिया जाएगा, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी को अवगत करा दिया गया है। अड्डा पर्ची की समस्या जाम को लेकर खत्म हो जाएगी। पर्ची के ठेकेदार को भी हर प्वाइंट पर कर्मचारी बढ़ाने को कह दिया है।
-जोधराज, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा