{"_id":"5f9711868ebc3e9bd760ccce","slug":"jam-ramban-news-jmu2216058174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों ट्रकों के घाटी रवाना होते ही हाईवे पर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों ट्रकों के घाटी रवाना होते ही हाईवे पर लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। उधमपुर में रोक कर रखे गए ट्रकों को जब घाटी की तरफ रवाना किया गया तो रामबन व आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई और फिर शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर रहे। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू के बीच वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया था। शनिवार को जब एक तरफा वाहनों की आवाजाही को शुरू किया गया। रविवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई थी। इसी कारण उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोक कर रखा गया था।
सोमवार सुबह इन ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया गया। जब ट्रक रामबन पहुंचे तो दूसरी तरफ से छोटे वाहनों के चलने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद जाम की परेशानी बढ़ती ही चली गई और फिर रेंग रेंग कर वाहन चलने को मजबूर हो गए। जाम में काफी संख्या छोटे यात्री वाहन भी फंस गए थे और इनमें सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने पर पुलिस ने भी जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन ट्रकों की संख्या इतनी अधिक थी कि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।