फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jakli army soldier kidnapped by militants in budgam jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बडगाम में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का किया अपहरण

Sat, 09 Mar 2019 03:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
jakli army soldier kidnapped by militants in budgam jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से शुक्रवार की देर शाम आतंकियों ने एक जवान का अपहरण कर लिया। जवान 15 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान उत्तराखंड के देहरादून में तैनात था।
विज्ञापन

 
बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के काजीपोरा गांव से रात में आतंकियों ने छुट्टी पर घर आए जैकलाई (जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री) के जवान मोहम्मद यासीन का अपहरण कर लिया। सूत्रों ने बताया कि आतंकी उसके घर पर पहुंचे और उसे उठा ले गए। परिवार के लोगों ने विरोध किया, लेकिन आतंकी नहीं रुके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के जाने के बाद परिवार वालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। काजीपोरा, चाडूरा तथा साथ लगे पुलवामा जिले के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है।


इसके पहले भी आतंकियों ने कई जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। पिछले साल ईद पर घर जा रहे पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का आतंकियों ने अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed