{"_id":"5bf1993cbdec2269a369bd63","slug":"jaish-e-mohammad-took-responsibility-of-brutal-murder-kashmiri-student-in-isis-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश के आतंकियों ने अपनाया आईएसआईएस का फार्मूला, 11वीं के छात्र को गला रेतकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश के आतंकियों ने अपनाया आईएसआईएस का फार्मूला, 11वीं के छात्र को गला रेतकर उतारा मौत के घाट
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
isis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में अपहरण के बाद दो युवाओं की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें अंजाम देने वालों को चिह्नित कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आने वाले दिनों में ऑपरेशन तेज किए जाएंगे।
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तालिबानी स्टाइल में गला रेतकर मंजगाम के हुजैफ अहमद की हत्या मामले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। इसे पाकिस्तानी आतंकी अबु माज और फरार एसपीओ शौकत ने अंजाम दिया है। फरार एसपीओ शोपियां के हरमेन का रहने वाला है।
यह पिछले दिनों वाचि के विधायक के घर से हथियार लेकर फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार सफानगरी इलाके में कक्षा 11 के छात्र नदीम मंजूर की अपहरण के बाद हत्या मामले में हिज्ब आतंकी शुजा मागरे और अब्बास शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाल की घटनाओं में मिले सुराग के आधार पर दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन शुरू कर दिया गया है। इनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।