{"_id":"63c7079262a71a1f9228a9cb","slug":"jaish-conspired-to-carry-out-terrorist-attack-in-jammu-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : जैश ने रची जम्मू में आतंकी हमले की साजिश, जिले में हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : जैश ने रची जम्मू में आतंकी हमले की साजिश, जिले में हाई अलर्ट जारी
Wed, 18 Jan 2023 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 02:09 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद जम्मू में बड़ा हमला करने की फिराक में है। इसे लेकर जिला पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। तमाम पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को आगाह किया गया है।
विज्ञापन
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद जम्मू में बड़ा हमला करने की फिराक में है। इसे लेकर जिला पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। तमाम पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को आगाह किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बैठा जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार हमले की साजिश कर रहा है। खुफिया एजेंसियों के पास इसे लेकर इनपुट आया है। इसे जिला पुलिस के साथ सांझा किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले को हाई अलर्ट किया है।
विज्ञापन
यहीं नहीं, जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ जिलों में भी बार्डर के इलाकों में अलर्ट किया गया है। बता दें कि राजोरी में हिंदुओं के नरसंहार के बाद सुरक्षा एजेंसियों के पास लगातार इनपुट आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस की ओर से इस अलर्ट के आने बाद एम ए स्टेडियम को जहां सील कर दिया गया है। वहीं नए बंकर बनाकर पुलिसकर्मियों को शहर के अलग अलग स्थानों में तैनात किया जा रहा है।