फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather: Slight improvement in weather, Jammu-Srinagar highway opened

J&K Weather : मौसम में हल्का सुधार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, 18 तक घने कोहरे की चेतावनी

Sun, 15 Jan 2023 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
J&K Weather: Slight improvement in weather, Jammu-Srinagar highway opened
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम में हल्का सुधार हुआ है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। मौमस विभाग ने जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में 18 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत में कोहरे के कारण शनिवार को भी जम्मू रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। सुबह श्रीनगर से जम्मू आने वाली एक उड़ान भी रद्द करनी पड़ी।

विज्ञापन


श्रीनगर-जम्मू हाईवे खुलने से कश्मीर के लिए रसद की आपूर्ति सहित अन्य वाहनों को रवाना कर दिया गया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में कई दिनों बाद कोहरे से राहत मिली और दिन भर धूप रही। कश्मीर में साफ मौसम के बावजूद शीतलहर जारी है। घाटी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री गिरकर 16.8 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में पिछले 24 घंटों में 46.4 और बटोत में 52.2 मिली मीटर बारिश हुई है। कटड़ा में 16.0 मिमी बारिश के साथ न्यूनतम पारा 5.8 और भद्रवाह में 26.8 मिमी बारिश के साथ दिन का तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में 21.0 मिली मीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 50.9 मिमी, पहलगाम में 49.1, कुपवाड़ा में 10.4, कोकरनाग में 53.4 और गुलमर्ग में 30.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरेज में हिमस्खलन, नुकसान नहीं, 12 जिलों में चेतावनी
बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने से संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। गुरेज (बांदीपोरा) के जुरनियाल गांव में शनिवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बांदीपोरा सहित 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बर्फबारी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में नहीं जाने की हिदायत दी है। राज्य आपका प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारी हिमस्खलन की चेतावनी दी है। बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिले में भी हिमस्खलन हो सकता है।

स्थान न्यूनतम पारा (डि.से.)
लेह -12.0
गुलमर्ग -11.0
पहलगाम -5.9
कुपवाड़ा -3.6
कोकरनाग -1.2
बटोत -1.3
भद्रवाह -0.6
काजीगुंड -0.4
बनिहाल -0.2
श्रीनगर -0.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed