फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather: In Jammu, the cold of the night in January broke the record of two years

J&K Weather: जम्मू में जनवरी में रात की सर्दी ने दो साल का रिकार्ड तोड़ा, 19 को प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

Tue, 17 Jan 2023 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पिछले दो दिन से मौसम साफ रहने से धूप खिल रही है।

विज्ञापन
J&K Weather: In Jammu, the cold of the night in January broke the record of two years
Jammu City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिन से मौसम साफ रहने से धूप खिल रही है, लेकिन रात में ठंडक भी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि18 जनवरी को जम्मू के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से जम्मू में कोहरे से राहत मिली है, हालांकि आसपास के इलाकों में सुबह और रात्रि के समय कोहरा छा रहा है, लेकिन शहर में धूप खिल रही है। धूप के साथ ठंडी हवाओं का अहसास भी हो रहा है। मौसम साफ होने से बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ी है। 
विज्ञापन

 
इससे पहले जम्मू में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस ने पिछले दो साल के जनवरी की सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह पारा सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 28 जनवरी 2022 को न्यूनतम तापमान 4.7 और 1 जनवरी 2021 को 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  जम्मू में जनवरी में आलटाइम न्यूनतम तापमान 24 जनवरी 2016 को 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कश्मीर में भी रात की सर्दी में इजाफा हुआ है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। हाल ही में हुई बर्फबारी से यहां दिन का अधिकतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह लेह और कारगिल में भी दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे है। लेह में दिन का तापमान माइनस 0.5 और कारगिल में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed