फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K : Rain and snowfall in Jammu and Kashmir gave respite from the heat

J&K : जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी ने दी तपिश से राहत, आज भी कुछ हिस्सों में होगी भारी बरसात

Wed, 19 Apr 2023 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 अप्रैल तक मौसम के बिगड़े रहने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
J&K : Rain and snowfall in Jammu and Kashmir gave respite from the heat
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने तपिश से राहत दी। इस दौरान कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इसकी वजह से घाटी में एक फिर से ठंडक का अहसास हो रहा है। यहां अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू संभाग में भी बारिश ने गर्मी से राह दी है। खराब मौसम और तेज हवा के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 अप्रैल तक मौसम के बिगड़े रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


कुपवाड़ा, बारामुला, गांदरबल, बांदीपोरा, जोजीला, सोनमर्ग, माच्छिल सेक्टर, फरकियां टॉप, राजदान पास, मीनमर्ग आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में रुक रुक कर बारिश जारी रही। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ कई बार बारिश हुई। शाम को मौसम साफ हो गया था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री गिरकर 32.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 14.0, बटोत में सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 16.1, कटड़ा में सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 28.6 और भद्रवाह में सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह में दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कठुआ जिला में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। राजोरी और पुंछ जिला में सुबह बारिश के बाद मौसम साफ रहा। उधमपुर में भी बारिश हुई। किश्तवाड़ में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। सांबा जिला में सुबह के समय बारिश हुई।

स्थान और बारिश (मिमी)

  • श्रीनगर 17.4
  • पहलगाम 50.2
  • काजीगुंड 33.2
  • कुपवाड़ा 34.7
  • कोकरनाग 25.2
  • गुलमर्ग 54.0
  • जम्मू 6.5
  • बनिहाल 39.8
  • बटोत 14.8
  • कटड़ा 5.8
  • भद्रवाह 20.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed