फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K polling: candidates in ferry for heatrick

चुनावी पिच पर चौका लगाने की जुगत

Sat, 20 Dec 2014 10:40 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
J&K polling: candidates in ferry for heatrick

चुनावी पिच पर चौका और हैट्रिक लगाने के सपने के साथ कई दिग्गज शनिवार को जनता की अदालत में होंगे। सबके सामने अपने लक्ष्य को पाने की चुनौती होगी। आखिरी चरण में 20 सीटें हैं जिससे सरकार का भविष्य तय होगा। भाजपा पिछले चुनाव में सबसे बड़ी प्लेयर रही है।

विज्ञापन


चुनाव भाजपा और कांग्रेस की जनता के बीच लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता का पैमाना भी बनेगा। नेकां और पीडीपी के समक्ष अपने वजूद को बचाने की चुनौती होगी। 2014 के चुनाव में रियासत के उप मुख्यमंत्री ताराचंद चौका लगाने के सपने के साथ छंब सीट से जोर आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


वे यहां से 1996, 2002 और 2008 में विधायक रह चुके हैं। इस बार फिर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। जम्मू में कांग्रेस के बड़े चेहरे के रूप में इनकी ख्याति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके भी हैं कुछ अरमान

J&K polling: candidates in ferry for heatrick

गांधीनगर सीट से आवास मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला हैट्रिक लगाने की चाह में हैं। बिलावर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, बिश्नाह से भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा और कालाकोट से नेकां प्रत्याशी रछपाल सिंह भी हैट्रिक जड़ने की फिराक में हैं।

सभी ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बावजूद विधायक जगदीश राज सपोलिया बसोहली और बनी से विधायक लालचंद, अखनूर से पीएचई मंत्री शाम लाल कांग्रेस के टिकट पर दोबारा मैदान में हैं।

ज्ञात हो कि 20 सीटों में से भाजपा का 11, कांग्रेस का पांच, नेकां का दो और पीडीपी का एक सीट पर कब्जा है। एक निर्दलीय भी काबिज है। सभी पार्टियां बेहतर प्रदर्शन के लिए पिछले डेढ़ महीने से रात-दिन एक किए हुए हैं।

राज परिवार की भी प्रतिष्ठा दांव पर

J&K polling: candidates in ferry for heatrick

अंतिम 20 सीटों के परिणाम से राज परिवार की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है क्योंकि राजा हरि सिंह के बेटे डा. कर्ण सिंह के दोनों पुत्र यहां की सक्रिय राजनीति में हैं।

छोटे बेटे अजातशत्रु भाजपा के साथ हैं तो बड़े बेटे विक्रमादित्य ने जम्मू संभाग में पीडीपी के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे चुनाव अभियान की बागडोर संभाले रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed